Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

आरंग मॉब लिंचिंग मामला: पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: रायपुर के आरंग में मवेशी परिवहन करने वाले लोगों से मार पिटाई और उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रायपुर की आरंग पुलिस ने 23 साल के युवक को हत्या के आरोप में अरेस्ट किया है. इस केस में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. जिस युवक की इसमें गिरफ्तारी की गई है उसका नाम हर्ष मिश्रा है. वह दुर्ग के बोरसी में छिपा हुआ था पुलिस ने उसे उसके दोस्त के घर से अरेस्ट किया है.

इन धाराओं में किया गया केस दर्ज: रायपुर पुलिस ने हर्ष मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास और आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया है. रायपुर पुलिस के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल

“रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने कुछ और संदिग्धों की पहचान की है और उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है”: कीर्तन राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण

कब की है घटना: मवेशियों का परिवहन करने वाले तीन युवकों के साथ बीते सात जून को रायपुर में मार पिटाई की गई. आरंग थाना क्षेत्र में कथित तौर पर भीड़ ने तीन यूपी के सुल्तानपुर के तीन युवकों का पीछा किया. ये युवक मवेशी को लेकर जा रहे थे. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. जबकि तीसरे शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान 18 जून को मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबने से गई तीन मासूमों की जान, गांव में पसरा मातम, एक साथ उठी तीन अर्थियां

मृत युवकों के परिजनों ने कराई थी एफआईआर: इस केस में मृत युवकों के परजिनों ने केस दर्ज करई थी. उसके बाद पुलिस ने जांच की और 22 जून को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष टीम इस केस की जांच कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles