Advertisment
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 : अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

टी-20 विश्व कप के सुपर 8 स्टेज का ग्रुप 1 मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच सेंट विंसेंट में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की है. अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया है. इस मैच के हीरों गुलबदीन नायब रहे. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए. जिसमें इब्राहिम जारदरान ने 51 और गुरबाज ने भी 60 रन ठोके. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बार फिर हैट्रिक ली. एडम ज़म्पा ने दो विकेट हासिल किये.

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा साबित हुई पूड़ी, एक साथ खा ली तीन पूड़ियां, गले में अटकने से 11 साल के मासूम की मौत

अफगानिस्तान के दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. टीम के ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की पारी खेली. वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज गुलबदीन नायब ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके. तो वहीं नवीन-उल-हक ने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया

अफगानिस्तान की टीम ने किंग्सटाउन के मैदान में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हराया है. राशिद खान की अगुआई वाली इस टीम ने आज इतिहास रच दिया है. वनडे में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीती है, लेकिन टी20 में दूसरे ही मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से शिकस्त दी और इतिहास रच दिया. पिछले साल हुए वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था, लेकिन मैक्सवेल ने उनसे जीत छीन ली थी.

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup: वो 5 विस्फोटक बल्लेबाज, जिन्होंने लगाई हैं सबसे तेज सेंचुरी, 1 भी भारतीय लिस्ट में नहीं

AFG vs AUS: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles