Advertisment
गरियाबंदछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां मैनपुर देवभोग नेशनल 130 सी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर जा पलटा, इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य 5 लोगों को हल्की चोंटे आई है। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है,  पुलिस ने पोस्टमार्डम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया है।

जुंगाड़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक सीजी 04 पीएम 7336 तेज रफ्तार मैनपुर की तरफ आ रही थी कि अचानक डूमरपड़ाव के आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों पहिया उपर हो गया जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक पथर्रा राजिम के रविन्द्र देवांगन उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। उरमाल से अपने घर पथर्रा राजिम लौट रहे इस ऑल्टो कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें पांच लोगो को हल्की चोटें आई है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING घाटी में खौफनाक हादसाः कार के ऊपर सीमेंट पोल से भरा ट्रक पलटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles