Advertisment
Uncategorized

नीट पेपर मामले में झारखंड के देवघर से 5 लोग गिरफ्तार; हजारीबाग के सेंटर से आउट हुआ था पेपर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच झारखंड से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड के देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अब पूछताछ की जाएगी।

हजारीबाग के सेंटर से लीक हुआ पेपर
इसके अलावा नीट पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था। दरअसल, पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है। उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था।

सिकंदर यादवेंद्र ने किया था बड़ा खुलासा
वहीं नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। उसने 30-32 लाख रुपए में अमित आनंद और नीतीश कुमार से पेपर खरीदा था। जिसके बाद उसने समस्तीपुर के अनुराग यादव, दानापुर पटना के आयुष कुमार, गया के शिवनंदन कुमार और रांची के अभिषेक कुमार को पेपर 40-40 लाख रुपए में बेचा था। पटना के रामकृष्णा नगर में परीक्षा से एक रात पहले यानी 4 मई को पेपर इन चारों अभियर्थियों को रातभर रटवाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  भगोड़े ललित मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने चली नई चाल, इस देश की ली नागरिकता, जानें कहा है ये छोटा सा आइलैंड

संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश जारी
वहीं नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है। संजीव मुखिया का बेटा शिव कुमार पहले से ही बीपीएससी पेपर लीक मामले में बंद में है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles