Advertisment
Uncategorized

फिर दिखा रहस्यमय खंभा, शीशे जैसा चमकने वाला मोनोलिथ से दुनियाभर में हड़कंप, फिर किसी अनहोनी की….?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका के लास वेगास में शीशे जैसा चमकने वाला खंभा दिखने से हड़कंप मच गया. इसे मोनोलिथ कहा जाता है. इस रहस्यमयी मोनोलिथ के दिखने से सभी हैरान हैं. किसी को नहीं पता कि यह मोनोलिथ आखिर आया कहां से है. इससे पहले मोनोलिथ को कोरोना के दौरान करीब 4 साल पहले देखा गया था. लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोशल मीडिया पर मोनोलिथ की जानकारी दी है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये मोनोलिथ नेवादा रेगिस्तान में लास वेगास शहर से करीब 1 घंटे की दूरी पर मिला है. लास वेगास पुलिस डिपार्टमेंट ने इसकी तस्वीरों X पर पोस्ट की. पुलिस ने लिखा कि रहस्यमयी मोनोलिथ हम कई विचित्र चीजें देखते हैं, जैसे, जब लोग बिना मौसम के बारे में जाने हाइकिंग करने चले जाते हैं, साथ में पर्याप्त पानी नहीं लाते हैं. पर ये उससे भी ज्यादा अजीब है, ऐसा नहीं देखा…आपको भी इसे देखना चाहिए. वीकेंड के दौरान एलवी सर्च एंड रेस्क्यू संस्थान ने इस अजीबोगरीब मोनोलिथ को गैस पीक पर देखा.

इसे भी पढ़ें:  यूपी में बलिया एक्सप्रेस अचानक से रुकी, यात्रियों को लगा तेज झटका; बाहर देखने पर सभी रह गए दंग

खंभा आया कहां से, नहीं है किसी को जानकारी

अभी तक ये किसी को नहीं पता कि यह विचित्र खंभा लास वेगास में आखिर कैसे पहुंचा. दिसंबर 2020 में कोरोना के दौरान फ़्रेमोंट स्ट्रीट कैनोपी के नीचे एक मोनोलिथ दिखाई दिया था. इसका रहस्य यूटा में शुरू हुआ, जब रेगिस्तान में रहस्यमयी खंभे देखे गए और 2020 में कैलिफोर्निया में भी यह पाया गया. हाल के वर्षों में दुनिया भर में मोनोलिथ एक रहस्यमयी घटना के रूप में दिखाई दे रहे हैं. एक मोनोलिथ तकनीकी रूप से पत्थर का खंड है, जिसे आमतौर पर एक स्तंभ के आकार में बनाया जाता है. विशेषज्ञों ने रेगिस्तान में पाई गई एक अजीब 12 फ़ीट ऊंची वस्तु को मोनोलिथ बताने के लिए यूटा सरकार के अधिकारियों की खिंचाई की है, क्योंकि ऐसा लगता है कि इसे पत्थर से नहीं, बल्कि धातु से बनाया गया है. द गार्जियन के मुताबिक, मेरियम वेबस्टर की डिक्शनरी मोनोलिथ की एक विशाल संरचना के रूप में व्याख्या करती है.

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप केस में बड़ा खुलासा: क्राइम सीन से पुलिस ने की थी छेड़छाड़, RG मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का दावा

पुलिस का पोस्ट हो रहा वायरल
लास वेगास पुलिस ने जब से एक्स पर यह जानकारी दी, तब से पोस्ट वायरल हो रहा है, उसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि उसे जरूर किसी ने वहां पर रखा है. एक ने कहा कि आर्टिस्ट्स को मोनोलिथ रखने में आखिर क्या मजा आ रहा है? अब भी लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles