Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में 15 लाख के गहने ले भागा युवक:बाइक पर रखा था बैग; दुकान के बाहर सफाई में लगा था सराफा व्यापारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में एक युवक बुधवार सुबह सराफा व्यापारी का गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकला। सराफा कारोबारी सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा था। इस दौरान बैग को बाइक पर रखकर दुकान के सामने सफाई करने लगा। तभी एक युवक आया और बैग लेकर भाग निकला। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, इमलीपारा निवासी जवाहर प्रसाद सोनी (62) की सरकंडा के अशोक नगर में मां भवानी ज्वैलर्स बलौदा वाले के नाम से दुकान हैं। बताया जा रहा है कि बैग में 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना था। इसकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है।

दिनदहाड़े 15 लाख की उठाईगिरी का शिकार हुआ सराफा व्यापारी।
दिनदहाड़े 15 लाख की उठाईगिरी का शिकार हुआ सराफा व्यापारी।

पलक झपकते ही सोने-चांदी से भरा बैग गायब

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, 42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

सराफा व्यापारी ने बताया कि, रोज दुकान बंद करते समय गहनों को थैले में रखकर घर ले जाता है। रोज की तरह सुबह बैग लेकर बाइक से दुकान पहुंचा। दुकान के सामने गंदगी फैली थी। जिसे साफ करने लगे। सोने-चांदी से भरे बैग को बाइक की टंकी पर रख दिया। इसी दौरान युवक आया और गहनों से भरे बैग को लेकर भाग निकला।

व्यापारी जवाहर को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उन्होंने अचानक पलटकर देखा, तो बाइक की टंकी पर रखा बैग गायब था। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

बाइक की टंकी में बैग रखकर दुकान के सामने सफाई कर रहा था व्यापारी।
बाइक की टंकी में बैग रखकर दुकान के सामने सफाई कर रहा था व्यापारी।

सीसीटीवी कैमरे में भागते दिखा युवक

इसे भी पढ़ें:  फर्जी CBI अधिकारी बनकर कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग उठाकर भागते दिखा है। पुलिस को शक है कि उठाईगिरी करने वाले युवक के साथ और भी साथी होंगे, जो बाइक से आए होंगे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles