Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबीजापुर

IED की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल, पैर के उड़े चीथड़े

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई है। पीड़ित महिला टोरा बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा लगाई IED की चपेट में आ गई और धमाका हो गया। धमाके में महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टोरा संग्रहण करते समय हुआ धमाका 

मिली जानकारी के अनुसार, उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग महिले जो कि, नड़पल्ली गांव में रहती है। आज सुबह वह गांव वालों के साथ हमेशा की तरह वनोपज संग्रहण के लिए जंगल गई हुई थी। तभी टोरा संग्रहण करते समय महिला का पैर नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ और महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए थे।

इसे भी पढ़ें:  8 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद माओवादियों का पत्र:कहा- खून खराबा रोकने ​​​​​​वार्ता के लिए तैयार

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी 

धमाका होने के बाद वहां मौजूद ग्रामीण किसी तरह महिला घर लेकर आए। जैसे ही मामले की जानकारी CRPF के जवानों को हुई तो वे जवान गांव पहुंचे और महिला को फौरन बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल, महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।दरअसल, पुलिस फोर्स लगातार उस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकलती रहती है। यही वजह है कि, नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इलाके में IED प्लांट कर रखते हैं। जिसकी जद में महिला आ गई। इस हादसे के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाक सड़क हादसा: शादी के सपने संजोए… लड़की देखकर वापस लौट रहे युवक समेत 3 की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles