Advertisment
छत्तीसगढ़कांग्रेसरायपुर

कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन : भूपेश बघेल ने कहा – बलौदाबाजार घटना के लिए बीजेपी नेता ही जिम्मेदार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बलौदाबाजार मामले को लेकर भूपेश बघेल प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस के किसी नेता ने कोई भाषण नहीं दिया था। बलौदाबाजार हिंसा में कलेक्टर, एसपी शामिल रहे।

भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने राजधानी में धरना दिया।

कांकेर में विकास उपाध्याय धरना में शामिल हुए।

भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी सरकार निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। हमारी मांग है कि, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। राज्य सरकार ने दंगे फैलाने की कोशिश की है। इस घटना के लिए बीजेपी नेता ही जिम्मेदार हैं।

घटना के बाद से ही पुलिस घर-घर घुसकर लोगों को मार रही है- भूपेश बघेल 

इसे भी पढ़ें:  गांधी जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणा, खादी वस्त्रों की खरीदी पर मिलेगी 25 प्रतिशत की सब्सिडी

भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस ने जिन तीन मजदूरों को पकड़ा है वे बीजेपी से जुड़े ठेकेदार के लोग हैं। उनका आरोप है कि, घटना के बाद से ही पुलिस घर-घर घुसकर लोगों को मार रही है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद जाने दी विकास उपाध्याय की गाड़ी 

इधर पुलिस ने आंदोलन के लिए जा रहे कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सांसद प्रत्याशी विकास उपाध्याय की गाड़ी को पलारी में रोका। उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें जाने दिया।

जिले में 20 जून तक लागू रहेगी धारा 144 

वहीं बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रशासन ने लोगों से शांति भंग करने वालों की जानकारी देने की अपील की है। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने जिले में 20 जून तक धारा-144 बढ़ा दी है। इससे पहले इसे 10 जून रात 9 बजे से 16 जून की रात 1 बजे तक लागू किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  जेम पोर्टल खरीदी में भ्रष्टचार: राजीव लोचन महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 3 प्रोफेसर निलंबित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles