Advertisment
छत्तीसगढ़कांकेरक्राइम

प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी:नाबालिग लड़की की एक दिन पहले हुई थी सगाई; खेत में एक-दूसरे से लिपटी मिली लाशें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के एक गांव में मातम छाया हुआ है. मातम इसलिए कि गांव के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. ये शादी के बंधन में बंधकर 7 जन्मों तक साथ निभाना चाहते थे, लेकिन इनकी शादी में जाति रोड़ा बनी और युवती के परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से करा दी, लेकिन इस प्रेमी जोड़े को ये नागवार गुजरा और दोनो ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना ठीक समझा.

ये पूरा मामला स कोयलीबेड़ा थानाक्षेत्र के अंदरूनी गांव गुड़ाबेड़ा का है. प्रेमी-प्रेमिका गांव में ही खेत में बेसुध हालत में पड़े थे. दोनों को वहां से अस्पताल ले जाया गया. जहां आधे पहले युवती की मौत हुई फिर आधे घंटे के बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों बालिग भी थे. दोनों का एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था. अलग-अलग जाति से होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

एक माह पहले ही मृतका प्रेमिका युवती की सगाई परिजनों ने किसी अन्य युवक से कर दी थी. 16 जून को सुबह 6 बजे गुड़ाबेड़ा पटेलपारा के शांति दरों पिता सुकदेव उम्र 20 वर्ष तथा उसी गांव के सोनूराम कोमरा पिता बुधराम उम्र 20 वर्ष का प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था. दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी भी परिजनों को थी. इसके बावजूद मृतका के परिजनों ने एक माह पहले उसकी सगाई दूसरे गांव में किसी अन्य युवक से करा दी थी. युवती की शादी होने वाली थी. रविवार की सुबह दोनों को बेसुध हालत में गांव के धरमूराम आंचला के खेत में पड़े देखा गया. प्रेमी-प्रमिका की मौत से गांव में शोक व्याप्त हो गया है. गुड़ाबेड़ा गांव के सरपंच पति सोनूराम कोमरा ने बताया कि गांव में घटना के चलते धान बीज बोनी का उत्सव को भी स्थगित किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  ‘पैर पर कुल्हाड़ी मत मारो, मुश्किल से मिलती है सरकारी नौकरी’, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को दी नसीहत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles