Advertisment
Accident

BIG BREAKING:दार्जिलिंग में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी; पांच यात्रियों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में 5 हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक-दूसरे पर चढ़ गए। इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी। हादसा पश्चिम बंगाल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।
कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।

रेल मंत्री बोले- रेलवे, NDRF और SDRF रेस्क्यू में जुटे

इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला हादसा : कार की ठोकर से उछलकर दूर जा गिरी स्कूटी सवार युवती, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे भी मौके पर रिलीफ ट्रेन भेज रहा है।

रेलवे ने जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर अभी-अभी सदमे में हूं। जबकि विवरण का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दलों को बचाव, रिकवरी, चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक में फंसकर युवक के हुए टुकड़े:छत्तीसगढ़ में ओवरटेक के दौरान बाइक से टकराकर गिरा था; दोस्त की हालत गंभीर

हादसे की फोटो देखिए

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles