Advertisment
क्राइमकोंडागांवछत्तीसगढ़

सराफा व्यापारी से 40 लाख के जेवरात की लूट:कोंडागांव के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे घर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव जिले में सराफा व्यापारी से करीब 40 लाख रुपए के जेवरात की लूट हो गई। बताया जा रहा है कि, वे साप्ताहिक बाजार से सोने-चांदी से भरे आभूषण की पेटी को कार में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश लुटेरों ने उनसे पेटी लूट ली। मामला बयानार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सराफा व्यापारी राकेश जैन कोंडागांव के रहने वाले हैं। साप्ताहिक बाजारों में भी वे अपनी सोने-चांदी की दुकान लगाते हैं। बुधवार को बयानार के बाजार में भी दुकान लगाई थी। उनके पास सोने-चांदी के तरह-तरह के आभूषण थे। लुटेरों ने उन पर पहले से ही नजर बना रखी थी।

पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र का है।
पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र का है।

नकाब पहने लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने पति-पत्नी की बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत: ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

जब शाम के वक्त व्यापारी ने अपने पूरे आभूषणों को एक पेटी में रख लिया, फिर गाड़ी में रखने आ रहे थे, तभी 3 से 4 लुटेरे मौके पर पहुंच गए। सभी नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सराफा व्यापारी राकेश जैन से आभूषणों की पेटी छीन ली और मौके से भाग निकले। जिसके बाद व्यापारी ने अपने साथ हुई इस लूट की जानकारी पुलिस को दी।

बाइक से आए थे लुटेरे

व्यापारी राकेश जैन का कहना है कि, भाई के साथ 12 जून को भी बयानार बाजार पहुंचे थे। जहां दुकान बंद करने के बाद गाड़ी में सोना-चांदी से भरे बैग रखे। एक बैग और तराजू के साथ जैसे ही हम अपनी दुकान की ओर गए, तो पीछे से एक व्यक्ति जाकर गाड़ी से एक बैग ले गया। हम समझ नहीं पाए। बाद में लोगों ने बताया कि, तीन लोग बाइक पर आए और सोने-चांदी से भरा पेटी लेकर भाग गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नहाने के दौरान हादसा : नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

पुलिस बोली- जांच कर रहे

बयानार थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने कहा कि, मामला हमारे संज्ञान में आया है। व्यापारी ने जानकारी दी है कि उनकी आभूषणों की पेटी की लूट हुई है। आभूषण कितने के थे, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles