Advertisment
Uncategorized

REEL बनाने पर हाथी भड़का, युवक को कुचला:सूंड से उठाकर पटका, फिर सीने पर रखा पैर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रील (REEL) बना रहे एक युवक को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। उसे सूंड में दबाकर उठाया और खेत में पटक दिया। फिर सीने पर पैर रख दिया। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े। लाठी-डंडे पटक कर हाथी को खदेड़ा। युवक को मुरादाबाद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना बिजनौर में बुधवार, 13 जून को घटी। 24 घंटे से हाथी आसपास के इलाकों में टहल रहा है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मथुरा से विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है।

यह फोटो मुर्सलीन की है। जिसकी हाथी के हमले से मौत हुई।
यह फोटो मुर्सलीन की है। जिसकी हाथी के हमले से मौत हुई।

मृतक युवक का नाम मुर्सलीन है। वह खेती-किसानी करता था। गांव वालों ने बताया- मुर्सलीन वीडियो बनाकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। बुधवार सुबह साहू वाला वन रेंज से निकलकर हाथी हबीब वाला गांव पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

मुर्सलीन हाथी को देखकर वीडियो बनाने लगा, जिससे हाथी भड़क गया। लोगों के सामने ही उसे कुचल दिया। गांववाले उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन कुछ भी नहीं कर पाए। किसी तरह से हाथी को भगाया गया। मुर्सलीन को अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।

गांव वालों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही DFO अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद खेतों की तरफ भाग गया।

इस फोटो में हाथी दिख रहा है। वह लगातार आस-पास के इलाकों में टहल रहा है।
इस फोटो में हाथी दिख रहा है। वह लगातार आस-पास के इलाकों में टहल रहा है।

10-10 कर्मचारियों की टीम कर रही 12-12 घंटे ड्यूटी
DFO अरुण ने बताया- हम लोग कल (बुधवार, 12 जून) सुबह से जुटे हुए हैं। पूरी रात मशाल जलाकर, ढोल बजाकर और पटाखा फोड़कर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया। 10-10 कर्मचारियों की टीम 12-12 घंटे की ड्यूटी पर तैनात कर दी गई है। मथुरा से एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है। हाथी को आबादी में आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  IAS पूजा खेडकर पर नई मुसीबत, अब घर पर चलेगा बुलडोजर! अतिक्रमण पर मिला नोटिस मगर नहीं आया जवाब

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles