Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024राजनीति

क्या दोबारा होगा अमेठी सीट पर चुनाव; सांसद किशोरी लाल ने नॉमिनेशन फॉर्म में की बड़ी गलती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस सांसद और गांधी परिवार के खास किशोरी लाल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद किशोरी लाल के नॉमिनेशन फॉर्म के एफिडेविट में एक बड़ी गलती हुई है। उनके नॉमिनेशन फॉर्म में लोकसभा चुनाव 18वीं के स्थान पर 17वीं लिखा हुआ है। यह सोशल मीडिया पर वायरल है।

अमेठी सीट पर क्या होगा?
ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि चुनाव आयोग इसको लेकर किशोरी लाल पर क्या कार्रवाई करता है? सवाल यह भी पूछे जा रहे हैं कि क्या उनकी सांसदी जाएगी?

एफिडेविट की जांच चुनाव आयोग की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार के नामांकन पत्रों और उसके एफिडेविट की जांच चुनाव आयोग करता है। लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारी किशोरी लाल की इस गलती को पकड़ नहीं पाए। अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल चुनाव जीत गए। आयोग ने कांग्रेस नेता को जीत का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  29 नक्सलियों की मौत पर कांग्रेस को संदेह

चुनाव आयोग रद्द कर सकता है दावेदारी
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। उम्मीदवार नॉमिनेशन फॉर्म और एफिडेविट के जरिए जानकारियों को साझा करते हैं। प्रत्याशी के सभी दस्तावेजों की जांच चुनाव आयोग करता है। निर्वाचन आयोग को किसी भी दस्तावेज में कोई भी गड़बड़ी या फिर वह संदिग्ध लगता है तो ऐसे में चुनाव आयोग उस प्रत्याशी की उम्मीदवारी को भी रद्द कर सकता है।

किशोरी लाल ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया 
बता दें कि 18वीं लोकसभा में अमेठी संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से किशोरी लाल को चुनावी मैदान में उतारा गया। इस चुनाव में भाजपा ने स्मृति ईरानी को किशोरी लाल के खिलाफ चुनाव लड़वाया। लेकिन, इस बार चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी को किशोरी लाल से हार का सामना करना पड़ा। किशोरी लाल ने उन्हें 1,67,196 मतों के अंतर से हराया।

इसे भी पढ़ें:  ‘वोट चोरी’ पर हंगामा: अखिलेश बैरिकेड फांदकर निकले, राहुल-प्रियंका अरेस्ट; दिल्ली में विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles