Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइममहासमुंद

छत्तीसगढ़:सूदखोर के तकादे से परेशान किसान ने की आत्महत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम हरनादादर में किसान बलिराम ठाकुर ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली. किसान की मौत के बाद परिजन सूदखोर के तकादे से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं. किसान की मौत पर कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार से 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है.

महासमुन्द जिले के बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर के रहने वाले बलिराम ठाकुर (60 वर्ष) ने रविवार को जहर सेवन कर लिया. परिजन उसे लेकर शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आदिवासी बलिराम ठाकुर की मौत हो गई, जिसके बाद पीएम कराकर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव सौंप दिया है.

इसे भी पढ़ें:  कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो पलटी : कानपुर से लौट रहे थे पुलिस वाले, पाली थाने के एसआई की मौत, दो आरक्षक घायल

सूदखोर से लिया था कर्ज

बताया गया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है, जिनकी शादी हो चुकी है. मृतक के पास ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वो खेती कर गुजर बसर करता था. मृतक के परिजन अब आरोप लगा रहे है कि मृतक ने सूदखोर से 30 हजार रुपए कर्ज लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 50 हजार रुपए हो गया था, जिसे वापस करने के लिए सूदखोर दवाब बना रहे थे, जिससे परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर लिया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles