Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश:ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, पहचान जुटाने में लगी नैला चौकी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। ट्रेन से गिरने से युवती की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है।

नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया कि देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है।
जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

इसे भी पढ़ें:  15 दिनों से तालाब में घूम रहा है नाग, हर रोज देखने उमड़ रहा लोगों का हूजूम, शुरू हुई पूजा-अर्चना

पुलिस ने बताया कि युवती की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। लड़की की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लड़की ने काली जींस, काली फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ पर SAAA लिखा हुआ है। अपनी बाईं उंगली में 2 अंगूठियां और दाहिने हाथ में रस्सी पहनी हुई है।

हर एंगल से पुलिस कर रही तफ्तीश

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस पहचान जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बस्तर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के महेश कश्यप ने कवासी लखमा को हराया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles