Advertisment
Uncategorized

ओडिशा के CM होंगे मोहन चरण माझी:क्योंझार से विधायक हैं; केवी सिंहदेव डिप्टी CM होंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। राज्य के डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव होंगे। भाजपा ने नए CM के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है।

मोहन चरण 2019 ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया।

पीएम मोदी समेत 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं…
ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। वे 12 जून को दोपहर 2:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जनता मैदान जाएंगे। हालांकि पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी के लिए रोड शो का प्रस्ताव रखा है, लेकिन पुलिस से कन्फर्मेशन पेंडिंग है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची से डिजिटल रेप, टीचर सहित 3 लोग गिरफ्तार

समारोह में मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न भाजपा शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई मेहमान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों सहित लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles