Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजाररायपुर

बलौदाबाजार हिंसा:धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने कहा- शांति बनाए रखें समाज, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। सतनामी समाज के धर्मगुरु और भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बलौदाबाजार हिंसा की निंदा की है. उन्होंने कहा कि घटना में समाज के लोग शामिल नहीं है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की.

गुरु खुशवंत साहेब ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सतनामी समाज अहिंसा का पुजारी है. बाबा गुरु घासीदास के संदेश सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलता है. उन्होंने कहा कि कोई न कोई असामाजिक तत्व भीड़ में घुसे और उप​द्रव का काम किया, समाज को बदनाम करने का काम किया हैं.उन्होंने आंदोलनकारियों से आग्रह किया कि संविधान जिंदा है, संविधान से मांग पूरी होगी. उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  सुकमा में 'गंदी बात' पर बाबू की पिटाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles