Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भूपेश बोले-राहुल गांधी ने मोदी के पजामे का नाड़ा काटा:राजनांदगांव में कहा- तैयार रहें कार्यकर्ता, NDA में फूट; हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के मोहला-मानपुर में कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पजामा का नाड़ा काट दिया है। पार्टी तोड़ने, चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने, डराने-धमकाने वालों को जनता ने अच्छा सबका सिखाया है। NDA में फूट पड़ गई है। साल भर में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी हिल रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्थिति भी डगमग है। सभी मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां डगमगा रही हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट

साल भर में हो सकता है मध्यावधि चुनाव- भूपेश बघेल

बघेल ने कहा कि हम चुनाव जरूर हार गए हैं, लेकिन हमें तैयार रहना है। 6 महीना साल भर में फिर से मध्यावधि चुनाव हो सकता है। हमें तैयार रहना है, गठबंधन के साथ-साथ उनके नेताओं में भी विवाद शुरू हो गया है, कोई कह रहा है, यह विभाग दो कोई कह रहा है वह विभाग दो।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

घर बसने से पहले ही झगड़ा शुरू

इसे भी पढ़ें:  रतनपुर की मां महामाया को चढ़ाया गया डेढ़ करोड़ के सोने का मुकुट, साल में 3 बार होता है श्रृंगार

बघेल ने कहा कि ये जिन मुद्दों को लेकर चल रहे थे, अब उसी के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार के प्रवक्ता योजना बंद करने की बात कर रहे हैं। कोई जातिगत जनगणना की बात कर रहा है, कोई UCC लागू करने की बात कर रहा है, जो घर अब तक बसा ही नहीं है, वहां पर झगड़ा शुरू हो गया है। इस घर को उजड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अटल जी की तरह नहीं हैं, जो सबको साथ में लेकर चले। वो किसी की नहीं सुनते, यहां मेरी मुर्गी की एक टांग वाली बात है। ये सब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है या तो उनके सहयोगी उनके साथ छोड़ देंगे या तो वो खुद भंग कर देंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

ऊंट पहाड़ के नीचे आ चुका है

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : 8 वर्षीय बालक की चूहा मार दवा सेवन से मौत, लापरवाह दुकानदार पर अपराध दर्ज

भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ चुका है। दिन में तीन बार कपड़ा बदलने वाले अब एक ही कपड़े में 3 कार्यक्रम निपटा रहे हैं। इससे यह साफ है कि अपने खाने-पीने पहने होने की कोई सुध नहीं है। आप दाल आटे का भाव पता चलेगा।

पहले वो अपने ही लोगों से नहीं मिलते थे, लेकिन अब रोज एक दल उन्हें आंखे दिखाएगा कभी कोई दक्षिण से आंखे दिखाएगा, कभी कोई उत्तर से उन्हें आंखें दिखाएगा। अब तो उन्हें छोटे-छोटे दल भी आंखें दिखाएंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जनता का आभार

इसे भी पढ़ें:  नवा रायपुर में स्टंट करने वाले 128 बाइक और 6 कार ड्राइवरों पर कार्रवाई

बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की हम सफलता से जरूर थोड़े दूर रह गए। साढ़े 6 लाख से अधिक वोट हमें मिला है, यह इतना वोट हमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही मिला है। मोहला-मानपुर विधानसभा से 40,000+ मतों से लीड मिली है। मैं आज यहीं से सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करने निकला हूं। लगातार दौरे रहेंगे।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।

बताएं राजनांदगांव में काफिला क्यूं लुटा ?

भूपेश बघेल के बयानों पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी एक शायराना पोस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने लिखा तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता राजनांदगांव में काफिला क्यूं लुटा..

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles