Advertisment
छत्तीसगढ़महतारी वंदन योजनारायपुर

महतारी वंदन की होगी समीक्षा : मंत्री ने कहा- अपात्रों को मिल रहा पैसा, परीक्षण करेंगे, महंत बोले- सरकार की मंशा ठीक नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर- प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत गरीबी में जी रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए 1000 रुपये हर महीने देने का फैसला किया था और उसे पूरा भी करके दिखाया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अब तक चार बार किस्त मिल चुकी है। इसी बीच महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि, अपात्र महिलाओं को पैसा मिल रहा है। इस तरह की शिकायत सामने आ रही है। जिसके लिए परीक्षण करना बेहद महत्वपूर्ण है।

पात्र महिलाओं के खाते में पैसे कैसे आएंगे 

बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, सही तरह से फार्म भरेंगे तो पात्र महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे। इसके बाद कांग्रेस पर हमला करते हुए बोलीं कि, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी ने बहुत कम समय में योजना को पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें:  तुरीधाम में संत शिरोमणि सेन जी महाराज मंदिर निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन सम्पन्न | सर्व नाई समाज का ऐतिहासिक आयोजन

4 दिन नहीं हुए….और इसपर समीक्षा होगी- डॉ. महंत 

महतारी वंदन योजना पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, चुनाव निपटे चार दिन नहीं हुआ, इन्हें समीक्षा करने का विचार आ रहा है। महतारी वंदन योजना को सरकार बंद करना चाहती है। ऐसा करने से जो महिलाएं पैसे मिलने पर खुशी मना रही थीं। उन्हें अब दुख होने वाला है। जो राशि महिलाओं के खाते में डाली गई वे किस मद की है ये भी एक बार देख लेना चाहिए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles