Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरलोकसभा चुनाव 2024

बृजमोहन अग्रवाल के कुल वोट 10 लाख के पार:चुनाव कार्यालय में काटा केक; विकास उपाध्याय 5 लाख 68 हजार वोट से पीछे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर : छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट रायपुर में एक बार फिर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा है . बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास उपाध्याय से बड़ी लीड ले ली है. बृजमोहन अग्रवाल ने अभी तक 562120 वोटों की लीड ले ली है. बात यदि वोटों की हो तो अब तक बृजमोहन अग्रवाल ने 1030749 और विकास उपाध्याय ने 468629 मत हासिल किए हैं. आपको बता दें कि 1991 के बाद से ये सीट बीजेपी के अलावा कोई दूसरा दल नहीं जीत पाया है. एक बार फिर बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल करके अपने गढ़ को बचाने की ओर अग्रसर है.

Raipur (Chhattisgarh) Lok Sabha Election Result 2024 LIVE Update; BJP  Congress | Brijmohan Agarwal - Vikas Upadhyay | बृजमोहन अग्रवाल के कुल वोट  10 लाख के पार: चुनाव कार्यालय में काटा केक;

बृजमोहन अग्रवाल राजनीति के पुराने खिलाड़ी : छत्तीसगढ़ की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का दिग्गज चेहरा बृजमोहन अग्रवाल पिछले 35 सालों से लगातार विधायक हैं. बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का लगातार आठवीं बार प्रतिनिधत्व कर रहे हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत ABVP से छात्र नेता के रूप में किया था. जिसके बाद साल 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय पहली बार विधायक बनें. इसके बाद 1993, 1998 में भी अविभाजित मध्य प्रदेश में रायपुर से विधायक रहे. छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद लगातार पांच बार 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. अब बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए साय सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. अग्रवाल को बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा की कुसमुंडा खदान में घुसा बारिश का पानी:उत्पादन प्रभावित, अंदर मशीन और गाड़ियां फंसी, करोड़ों का नुकसान

अनुभव के आगे नहीं टिक पाए विकास : विकास उपाध्याय रायपुर जिला कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1994 में NSUI के छात्रनेता के रूप में की. विकास उपाध्याय 1998 में एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष और 1999 में रायपुर जिले के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बने. इसके बाद 2004 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने. 2006 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने और 2009 में राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस बने. 2010 में राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस बने. 2013 से 2018 तक वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर शहर रहे. इस बीच विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम से विकास को अपना प्रत्याशी बनाया. इस विस चुनाव में विकास उपाध्याय ने बीजेपी के दिग्गज नेता और तत्कालीन रमन सरकार में मंत्री राजेश मूणत को करारी शिकस्त दी और रायपुर पश्चिम विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए. हांलाकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेश मूणत ने वापसी की और विकास को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा. वहां अब कांग्रेस ने रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय पर फिर से दांव खेला.लेकिन एक बार फिर विकास चुनाव हारते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  31 अगस्त से 15 सितंबर तक 29 ट्रेनें रद्द, 6 का रूट बदला, 5 रास्ते में ही खत्म

रायपुर लोकसभा सीट का इतिहास : रायपुर लोकसभा सीट वीआईपी सीट है. 1952 से 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है.लेकिन 1989 के बाद से अब तक ये सीट बीजेपी के कब्जे में रही है.सिर्फ 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल ने ये सीट जीती थी. लेकिन फिर इसके बाद कभी इस सीट पर बीजेपी के अलावा कोई दूसरा दल इस सीट को नहीं जीत पाया. 1996 से 2014 तक बीजेपी के रमेश बैस लगातार सांसद रहे. 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील कुमार सोनी ने जीत दर्ज की. 2024 में बीजेपी ने बृजमोहन अग्रवाल को यहां से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया. वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर विकास उपाध्याय को टिकट दिया है. करीब तीन दशक से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजों पर पुलिस ने की छापेमारी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों कैश समेत अन्य सामग्री जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles