Advertisment
छत्तीसगढ़

31 अगस्त से 15 सितंबर तक 29 ट्रेनें रद्द, 6 का रूट बदला, 5 रास्ते में ही खत्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। रेलवे अधोसंरचना विकास के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। 206 किमी की इस परियोजना में 150 किमी से अधिक का काम पूरा हो चुका है। इसी कड़ी में रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

बिलासपुर, टाटानगर, पुणे, कुर्ला, कामाख्या, हटिया, पूरी, जोधपुर, उदयपुर, मालदा, पोरबंदर, वास्को-द-गामा, पटना, हावड़ा और मुंबई रूट की 29 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर-बिलासपुर, पुणे-सांतरागाछी, कुर्ला-कामाख्या, हटिया-पुणे, पूरी-जोधपुर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  किसान पंचायत में शामिल हुए टिकैत : बोले- नक्सल के नाम पर ग्रामीणों को ना बनाया जाए निशाना, मुठभेड़ों की हो जांच

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें:

हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर)

पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़ होकर)

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस

मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस

शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का सफर होगा अधूरा:

गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी, निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी 5 ट्रेनों को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा। यानी ये ट्रेनें रायगढ़ तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही खत्म कर दी जाएंगी।

रेलवे का बयान:

रेलवे प्रशासन का कहना है कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान ट्रेनों का परिचालन अत्यावश्यकता के आधार पर ही बाधित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। यह कार्य पूर्ण होते ही ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार आएगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर : 12वीं की छात्रा से रेप, अंबिकापुर के कॉलेज स्टूडेंट ने किया दुष्कर्म, कहा- शादी करूंगा, फिर मुकर गया आरोपी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles