Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग:एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, जलकर खाक हुई वैन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में बीती रात आग लग गई। देर रात अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझी गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी, हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार देर रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग परिसर में खड़ी एक गाड़ी में आग लग गई है। तुरंत एक दमकल और टीम को रवाना किया गया। दमकल की टीम 3.42 बजे वहां पहुंच गई। टीम ने जाकर देखा तो वहां जिला अस्पताल की एक एंबुलेंस (मारुति वैन) में आग लगी हुई थी।

जिला अस्पताल की एंबुलेंस में देर रात लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी
जिला अस्पताल की एंबुलेंस में देर रात लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी

जानकारी के मुताबिक, वैन में आग इतनी बढ़ गई थी कि वो पूरी गाड़ी में फैल गई थी। गाड़ी आग का गोला बन गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत लोगों को वहां से दूर किया और पानी से आग को बुझाने का काम किया। टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दमकल गाड़ी पानी की सहायता से आग पर काबू पाया और सुबह 4.30 बजे वहां से चली गई।

इसे भी पढ़ें:  चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण: पुलिस ने पास्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

आग का कारण जानने जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि अचानक इतनी रात में बंद एंबुलेंस गाड़ी में आग कैसे लगी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। सूचना पाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles