Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

खम्हारडीह इलाके में घर में लगे AC ब्लास्ट की घटना, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर देखने को मिल रहा है. सूरज की गर्मी ऐसी आग उगल रही है कि अब लोगों के घरों में एसी और फ्रिज में भी ब्लॉस्ट होने लगे है. नौतपा के चौथे दिन रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ी. मुंगेली व महासमुंद में सूरज जैसे आग उगल रहा था. मुंगेली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, तो महासमुंद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब रहा. रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में पारा 46 डिग्री या उससे अधिक रहा. तेजी से बढ़े तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.

राजधानी रायपुर के राजीव नगर के एक मकान की एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई. खम्हारडीह थाने में इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. जानकारी के मुताबिक ओमलाल चंदेश्वर जो कि मकान नंबर ई-12 में रहते हैं के घर लगे एसी में ब्लास्ट हो गया. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. प्लास्टिक बॉडी होने से आग में पूरी एसी जलकर खाक हो गया.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles