Advertisment
क्राइममध्यप्रदेशहत्या

8 लोगों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाई: पहले पत्नी, फिर मां-बहन, भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा

21 मई को हुई थी शादी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के माहुलझिर थाना अंतर्गत बोदलकछार ग्राम में युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी लगा ली.

आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां, बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों भतीजे को मार डाला.

10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला.

इसे भी पढ़ें:  ग्राहक बनकर 2 महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप में लगाई सेंध, देखते ही देखते लाखों का माल कर दिया पार…

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच की।

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी. घटना की विस्तृत जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles