Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में सराफा व्यापारी से मारपीट:5 साल पुरानी ज्वेलरी खरीदने के लिए मांगा बिल तो महिला समेत 4 लोगों ने की पिटाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के एक सराफा व्यापारी के साथ रविवार को मारपीट हो गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला रविवार को दुकानदार के पास पहुंची। उसने करीब 5 साल पुरानी ज्वेलरी बेचने की बात कही। जब दुकानदार ने रसीद लाने कहा तो महिला नाराज हो गई। फिर उसने अपने बेटों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर मारपीट कर दी।

मामला पंडरी थाना इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुटुंब ज्वेलर्स का मालिक अजय सोनी दोपहर के वक्त दुकान में मौजूद था। इस दौरान दुलारिन बाई नाम की महिला आई। उसने अपने पास रखी ज्वेलरी को बेचने की बात की। कारोबारी ने पहले तो उसे खरीदने से मना किया। इस पर महिला ने कहा कि ये ज्वेलरी इसी दुकान की है तो कारोबारी ने रसीद मांगी। इस बात पर वह नाराज हो गई।

इस मामले में अजय सोनी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किया है।

बेटों के साथ मिलकर पीटा

इसे भी पढ़ें:  विश्व रेडियो दिवस : सीएम साय ने कहा – छत्तीसगढ़ में लगाए जाएंगे दो नए ट्रांसमीटर, रेडियो का बढ़ेगा कवरेज

विवाद के बाद महिला नाराज होकर दुकान से चली गई। इसके कुछ देर बाद वह अपने बेटे चंद्र कुमार यादव, नंदकुमार यादव और बेटी कुंती यादव के साथ दुकान पर पहुंची। वे सभी मिलकर कारोबारी अजय सोनी के साथ बहस करने लगे। बहसबाजी बढ़ी तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों पर मारपीट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खींच कर बाहर निकाला फिर सड़क पर पीटा

इस दौरान अजय सोनी दुकान पर अकेला था। आरोपियों ने पहले उसके साथ दुकान में मारपीट की फिर उसे खींचते हुए दुकान के बाहर तक ले आए। उन्होंने सड़क पर भी कारोबारी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में कारोबारी के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।

इसे भी पढ़ें:  ज्वेलरी दुकान में चोरों का धावा, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर किए पार, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर

4 आरोपी अरेस्ट

इस मामले में अजय सोनी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। साथ ही वारदात में शामिल 4 आरोपी दुलारिन बाई, चंद्र कुमार यादव, नंदकुमार यादव और बेटी कुंती यादव को अरेस्ट भी कर लिया है। उनके खिलाफ मारपीट और गाली गलौज देने की धारा पर कार्रवाई हो रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles