Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़नक्सलीनारायणपुर

नक्सलियों ने फेंके बैनर-पोस्टर : देर रात दो टावर को किया आग के हवाले, घेराबंदी के लिए फोर्स रवाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नारायणपुर। नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में एक बार फिर उत्पात मचाया है। रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है।

उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी है। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैधराज हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। इस वजह से ही पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय के सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान कर रखा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 22 साल के युवक ने ली समाधि
Naxalites put up posters
नक्सलियों ने लगाए पोस्टर

नक्सलियों ने तीन बड़े नेताओं की कर दी हत्या 

नक्सलियों ने इसी इलाके में भाजपा के तीन बड़े नेताओं की हत्या की है। उनमें सागर साहू, रतन दुबे और पंचम दास शमिल हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद अंदरूनी इलाक़े में रहने वाले सभी बड़े नेताओं को जिला मुख्यालय में शिफ्ट कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार नक्सलियों के हिट लिस्ट में आने वाले नेताओं और ग्रामीणों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।

आईटीबी लगातार कर रही सर्चिंग

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि, जिला नारायणपुर थाना छोटेडोंगर के ग्राम गौरदण्ड और ग्राम चमेली में रविवार देर रात करीब 12:00 बजे नक्सलियों ने 2 निर्माणाधीन मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। इस क्षेत्र में जिला पुलिस बल और आईटीबी लगातार सर्चिंग कर रही है। सुरक्षाबलों ने बताया कि, टावर जल्द ही शुरू होने वाला था लेकिन नक्सलियों ने इसे आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  विद्या के मंदिर में शिक्षक की अश्लील शायरी : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में टीचर ने छात्र-छात्रों के सामने की डबल मीनिंग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles