Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुरहत्या

झाड़ फूंक के चक्कर में अपने ही संतान की चढ़ा दी बलि, पिता ने की 4 साल के मासूम की हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में एक युवक ने पहले मुर्गे की बलि चढ़ाई, फिर बेरहमी से चाकू से अपने बेटे का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने परिजनों से कहा था कि वह किसी की बलि देगा। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडीह का है।

जानकारी के मुताबिक, महुआडीह निवासी कमलेश नगेशिया (26) दो दिनों से पागलां की तरह हरकत कर रहा था। उसने परिजनों से कहा था कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है, उसे किसी की बलि चढ़ाने के लिए कोई बोल रहा है।

मामले की जांच करती शंकरगढ़ पुलिस
मामले की जांच करती शंकरगढ़ पुलिस

रात में चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी

परिजनों ने बताया कि बीती शाम कमलेश चाकू लेकर घूम रहा था। उसने परिजनों संकेत दिए थे, लेकिन मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने नजर अंदाज कर दिया। रात को खाना खाने के बाद कमलेश नगेशिया की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। कमलेश के भाइयों के परिवार बगल के घर में रहते हैं। वे भी रात को सोने चले गए।

इसे भी पढ़ें:  दहशत में नक्सली : फोर्स और सरकार के कड़े रवैये से घबराए, पर्चा जारी कर ऑपरेशन रोकने और शांति वार्ता की अपील

रात को आंगन में लाकर काट दिया गला

देर रात कमलेश ने घर के आंगन में एक मुर्गे का गला काटा, फिर कमरे में जाकर वह अपने बड़े बेटे अविनाश (4) को उठाकर आंगन में ले आया। उसने बेरहमी से अपने बेटे अविनाश का चाकू से गला काट दिया। इससे अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक ने पहले मुर्गे की बलि चढ़ाई, फिर बेरहमी से चाकू से अपने बेटे का गला काट दिया।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक ने पहले मुर्गे की बलि चढ़ाई, फिर बेरहमी से चाकू से अपने बेटे का गला काट दिया।

पत्नी को बताया की बेटे की चढ़ाई बलि

सुबह करीब चार बजे जब कमलेश की पत्नी की नींद खुली तो अविनाश बगल में नहीं मिला। उसने कमलेश से बेटे अविनाश के बारे में पूछा तो उसने पत्नी को बताया कि उसने आंगन में ले जाकर अविनाश की बलि चढ़ा दी है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा से पहले कांग्रेस बागियों की हो सकती है घर-वापसी

घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया है। आरोपी दो दिनों से ही अजीब हरकत कर रहा था। पहले वह ठीक था। बीती शाम भी परिवारजनों के सामने उसने किसी की बलि चढ़ाने की बात कही थी, लेकिन परिवारजनों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों के मददगार बन रहे बैंक अधिकारी-कर्मचारी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles