
महिला की दबंगई: दिनदहाड़े दुकान में लगाई आग, फिर बनाया Video, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहड़ोल। मध्य प्रदेश के शहड़ोल से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दबंग महिला ने दिन दहाड़े एक दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह सब उसने कई लोगों की मौजूदगी में किया है। आग लगाने का एक वीडियो भी बनाया गया है जो अब वायरल हो रहा है। पूरा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि पूनम मिश्रा नाम की महिला का सौखी लाल नाम के दुकान मालिक से जमीन को लेकर विवाद था। उसका आरोप है कि जिस जगह पर दुकान है, वह जमीन उसकी है। लेकिन दुकानदार ने उस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उसने कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान को आग के हवाले कर दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित दुकानदार सौखी लाल की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने आग लगाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि जमीन विवाद को लेकर यह आगजनी की गई है। लेकिन बिना कानून का सहारा लिए खुद तुगलकी फैसला कर दिया। और घटना को अंजाम दे दिया।



