Advertisment
Uncategorized

वैष्णो देवी जा रहे UP के श्रद्धालुओं की मिनी बस दिल्ली-जम्मू हाइवे पर ट्रक से टकराई, एक परिवार के 7 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरियाणा में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हुआ। अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर मिनी बस और एक ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भयंकर हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हुआ। फिलहाल, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया है।

वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, मिनी बस में सवार लोग जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अंबाला-दिल्ली-जम्मू हाइवे पर एनडीआई प्लाजा मोहड़ा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब
बस में सवार शिवानी ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। हादसा होने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बस के भीतर 35-40 लोग सवार थे। सभी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ, ज्यादातर लोग सो रहे थे। मैं भी सो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि लगा कि धमाका हुआ है। धमाके की आवाज से नींद खुली। पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ।

मिनी बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। सभी 23 मई की शाम वैष्णो देवी के लिए निकले थे। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  PM आवास की पहली किस्त आते ही 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार, पीड़ित पतियों ने की ये मांग…

सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों को पुलिस ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल कुमार ने बताया कि दुर्घटना आज, शुक्रवार तड़के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। कुमार ने आगे पुष्टि की कि घटना में 7 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles