Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

शालीमार-एक्सप्रेस पर गिरा लोहे का खंभा,यात्री का कटा हाथ:रायपुर के पास एसी कोच का विंडो टूटने से नाबालिग की आंख में चोट

कई लोग घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर से गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इस ट्रेन के एसी कोच में एक खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि एक युवक का हाथ कट गया है और नाबालिग की आंख पर चोट है।

बताया जा रहा है कि कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटें आई है। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल DRM और रेलवे के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंच गए हैं।

रायपुर और उरकुरा के बीच शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार।
रायपुर और उरकुरा के बीच शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार।

AC कोच की खिड़ी टूटी

इसे भी पढ़ें:  उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की मौत, डंपर ने मारी कार को टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरा है, जिसके कारण AC कोच की खिड़ी टूटी। खिड़की के पास बैठे 3 यात्री घायल हो गए हैं।

रायपुर में हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।
रायपुर में हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।

AC कोच के B6 बोगी पर गिरा खंभा

उरकुरा रेलवे स्टेशन से AC कोच के B6 बोगी पर एक लोहे का खंभा गिर गया। गिरने के बाद खंभा खिड़कियों पर रगड़ाने लग गया, जिससे ट्रेन की 4 खिड़कियां टूटी है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल ले जाया गया है।

खिड़कियों पर कागज का खड्डा लगाया

इसे भी पढ़ें:  बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एंबुलेंस नहीं होने से स्ट्रैचर पर मरीज को ढकेल कर ले जाने के लिए परिजन हुए मजबूर

बताया जा रहा है कि टूटी हुई खिड़कियों पर कागज का खड्डा लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया है। इसके साथ ही जो खंभा गिरा है, उसे रेलवे की टीम ने हटा दिया है। इसके साथ ही हादसे की वजह अभी सामने नहीं है।

घायल खतरे से बाहर हैं- PRO शिवप्रसाद

रेलवे के PRO शिवप्रसाद ने बताया कि हादसे में 3 लोगों को चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें सभी लोग खतरे से बाहर हैं। रेलवे टीम हादसे को लेकर जांच कर रही है।DRM समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

ट्रेन पर इसी खंभे के गिरने के कारण हादसा हुआ है।
ट्रेन पर इसी खंभे के गिरने के कारण हादसा हुआ है।
इसे भी पढ़ें:  गुटखा बंद, पान मसाला-तंबाकू मिक्स, इससे बढ़े कैंसर के मरीज, छत्तीसगढ़ में सालाना 4000 से ज्यादा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles