Advertisment
आम आदमी पार्टीदिल्ली

केजरीवाल बोले- कल 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाऊंगा:AAP के सांसद, विधायक और सभी नेता भी जाएंगे, PM जिसे जेल में डालना हो डाल दें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं ये (भाजपा) लोग। हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे PA (बिभव कुमार) को जेल में डाल दिया। अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे। राघव चड्ढा अभी-अभी लंदन से लौटे हैं। कह रहे हैं कि थोड़े दिन में सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे। आतिशी को भी जेल में डालेंगे।

इसे भी पढ़ें:  CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत... दिल्ली HC ने दिया बड़ा झटका

मैं सोच रहा था कि ये लोग हम सबको जेल में क्यों डालेंगे। हमारा कसूर क्या है। हमारा कसूर ये है कि हमने गरीब बच्चों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध किया है। सरकारी स्कूल शानदार बनाए हैं। ये नहीं बना सके। इसलिए ये लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे। इसलिए ये मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों को रोकना चाहते हैं।

हमारा कसूर ये है कि पहले दिल्ली में 10-10 घंटे बिजली का पावर कट लगता था, हमने 24 घंटे बिजली दी। ये उस बिजली को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी। ये दिल्लीवालों की फ्री बिजली रोकना चाहते हैं, क्योंकि ये इनके बस की बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  UGC-NET की परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी के कारण की गई कैंसिल

मैं प्रधानमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि आप ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो, कभी एक को जेल में डालते हो, कभी मनीष सिसोदिया को जेल में डालते हो, कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालते हो, कभी संजय सिंह को। कल (रविवार) मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं सांसदों, विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हो, डाल दो। एकसाथ जेल में डाल दीजिए। आपको लगता है कि आप आम आदमी के नेताओं को जेल में डालकर आप हमारी पार्टी को क्रश कर देंगे, ऐसे आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है। आप जितना आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालेंगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘मोदी बहुत ताकतवर, लेकिन भगवान नहीं…’, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात

कल 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिसको आपको जेल में डालना है, डाल दीजिए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles