Advertisment
क्राइममध्यप्रदेश

कॉलेज टीचर ने ऐसा क्या मांगा कि नर्सिंग छात्रा ने काटा खुद का गला, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

धार निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने खुद का गला काट लिया। सहेलियों ने लोगों की मदद से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। लड़की के गले में 12 टांके आए हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना धार के देलमी की है। सूचना पर शनिवार को कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और लड़की से बात की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की मैडम उसे  मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज नहीं दे रही थी। दस्तावेज मांगे तो उन्होंने रुपयों की डिमांड कर दी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैं रुपए नहीं दे सकती थी। छात्रा के बयान के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने इंटर स्टेट गांजा तस्करों को पकड़ा:जांजगीर-चांपा में 1 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा से लेकर जा रहे थे नागपुर

छात्रा ने तनाव में आकर काटा गला 
छात्रा ने पुलिस को बताया कि एडमिशन के समय 10वीं, 12वीं की मॉर्कशीट, जाति प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज उसने कॉलेज में जमा किए थे। कॉलेज का मेरा दूसरा साल है। मैं पिछले 15 दिनों से मैडम से अपने मूल दस्तावेज मांग रही थी, लेकिन मुझे रुपए जमा करवाने का कहा जा रहा था। कॉलेज की मैडम मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज नहीं दे रही थी। वह, दस्तावेजों के एवज में तीन लाख रुपए मांग रही थी। इसी तनाव में आकर गला काटा। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से इस संबंध में बात की तो उनका कहना है कि जिस मैडम पर छात्रा आरोप लगा रही है, वह खुद तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस मामले में परिवार से बात की तो उन्होंने पूरे मामले में अनभिज्ञता जताई।

इसे भी पढ़ें:  एयरपोर्ट में मची खलबली

प्रिंसिपल बोले- महाविद्यालय पर लगे सभी आरोप निराधार 
कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा ने महाविद्यालय पर जो आरोप लगाए हैं, वो निराधार हैं। संभवत: छात्रा ने ऐसे आरोप किसी निजी स्वार्थ के लिए लगाए हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि कमला ने नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष की परीक्षा पास कर ली है। छात्रा को शासन के नियमानुसार नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्‌यक्रम प्रथम वर्ष के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। छात्रा अक्टूबर 2023 से कॉलेज नहीं आई है। छात्रा ने नर्सिंग डिप्लोमा पाठ्‌यक्रम में आगे अध्ययन नहीं करने, प्रवेश निरस्त करवाने संबंधित और दस्तावेज पुनः प्राप्त करने के संबंध में कोई लिखित आवेदन महाविद्यालय को प्रस्तुत नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में खाली प्लॉट में मिला नरमुंड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles