
बिलासपुर में अटल आवास के पास 8 से 10 बदमाशों ने युवक और छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ये वारदात पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट के बाद छात्र और युवक लहूलुहान हालत में सरकंडा थाने पहुंचे, जहां बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पत्थर और बेल्ट से पीटा है। पुलिस ने FIR के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस का डर नहीं, जमकर हो रही गुंडागर्दी
बिलासपुर में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों की गुंडागर्दी चरम पर पहुंचते जा रही है। उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है। आए दिन शहर में मारपीट, गुंडागर्दी, तोड़फोड़, हथियार लेकर खुलेआम घूमने और लोगों को धमकाने की घटनाएं हो रहीं हैं, जो पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।



