Advertisment
जरूरत की खबरनई दिल्ली

गर्मियों में आ रहा है भारी-भरकम बिल? तो पैसा बचाने के काम आएंगी ये तरकीब, आज ही कर लीजिए नोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर शहरी और मिडिल क्लास फैमिली के लोग एयर कंडीशनर और कूलर जैसे अप्लायंस का इस्तेमाल करने लगे हैं. एसी के इस्तेमाल से वे गर्मी से तो खुद को बचा लेते हैं, लेकिन बिजली का बिल में उनकी टेंशन बढ़ा देता है. बिल बढ़ने से सीधा असर आपके बजट पर पड़ता है.

हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको फॉलो करके आप अपना बिजली का बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. अगर आप भी गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजले के बिल से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह अपने इलेक्ट्रेसिटी बिल को आधा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  RBI को बम से उड़ाने की धमकी, आरबीआई गवर्नर को रूसी भाषा में ईमेल कर कहा- रोक सकते हो तो रोक लो

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि आपके घर में कौन से ऐसे अप्लायंस हैं, जो बिजली की खपत ज्यादा करते हैं. बिजली बचाने के लिए जरूरी है कि जब ऐसे अप्लायंस का इस्तेमाल न हो तो उन्हें बंद रखें.

अप्लायंसेस को स्टैंडबाय मोड में रखने से बचें
बिजली का बिल कम करने के लिए होम अप्लायंसेस को स्टैंडबाय पर रखने से बचें. स्टैंडबाय मोड में भी होम अप्लायंस बिजली कन्ज्यूम करते हैं. इन अप्लायंस में टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन और दूसरे स्टैंडबाय मोड वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

5-स्टार रेटेड प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप बिजली बचाने के लिए 5 स्टार रेटेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. हायर एनर्जी एफिशिएंट रेटिंग वाले प्रोडक्ट कम बिजली की खपत करते हैं. मार्केट में इस समय लगभग सभी होम अप्लायंस 5-स्टार रेटेड में उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें:  CAA के तहत पहली बार दी गई नागरिकता, 3 देशों के 14 लाेग बने भारतीय

किचन अप्लायंस का समझदारी से करें इस्तेमाल
कुछ किचन अप्लायंसेस जैसे माइक्रोवेव, इलेक्ट्रिक केटल, एयर फ्रायर वगैरा काफी ज्यादा ऐनर्जी कन्ज्यूम करते हैं. इसलिए जितना संभव हो, उतना इस्तेमाल इनका इस्तेमाल करने से बचें. इनका इस्तेमाल तभी करें जब आपको इनकी बहुत ज्यादा जरूरत हो.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles