Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

कार में शराब की बोतल के साथ मिली युवक की लाश, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले की लाश उसके ही कार में मिली है. सुबह-सुबह घुमने निकले लोगों उसकी हालत को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की.

मृतक के पर्स से मिले लायसेंस व जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान हुई. जिसके बाद उनके अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी और परिजनों के पहुंचने पर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

फिलहाल, मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है. मृतक की कार में शराब के बाटल डिस्पोजल गिलास मोबाइल बैग मिले हैं. मृतक के साथ और कौन था, इसका पता नहीं चला है. कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:  बृजमोहन देंगे इस्तीफा...साय कैबिनेट में नया मंत्री जल्द:अमर, अजय, मूणत और रेणुका के नाम की चर्चा; चौंका सकती है बीजेपी

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पाटिल ने बताया कि आज सुबह राहगीरों ने सूचना दी कि कार में चालक अपने सीट पर बैठा है. हील-डुल नहीं रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तलाश किया गया.

पर्स में मिले लायसेंस व जिला निर्वाचन अधिकारी का ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान बसंत कोशले डाटा एंट्री आपरेटर के रूप में हुई. परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है. कार में शराब की बॉटल, मोबाइल और बैग मिला है मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles