Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

घर बैठे करा सकेंगे किरायेदारों का वेरिफिकेशन:छत्तीसगढ़ में ऐप की पायलट टेस्टिंग

डिप्टी CM ने मकान मालिक को कॉल कर ली डिटेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। मकान मालिकों को अपने किराएदारों की जानकारी साझा करने के लिए थाने में जाकर कागजी कार्रवाई की दिक्कत से निजात दिलाने छत्तीसगढ़ सरकार एप विकसित कर रही है. इस एप के पायलट टेस्टिंग के दौरान स्वयं उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने उपयोगिता परखी.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे इस एप की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा उपयोगिता परखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया साइट X पर उज्जवल दीपक नामक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस एप में केवल एक सुविधा नहीं बल्कि अनेकों सुविधाएं होंगी.

जन सामान्य के लिए समर्पित इस ऐप की पायलट टेस्टिंग के लिए एक जिले में ट्रायल किया गया है. इसके प्रस्तुतिकरण के दौरान मौजूद उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सॉफ्टवेयर में उपलब्ध डाटा में से एक मोबाइल नंबर डायल कर सत्यापन कर संतुष्टि जताई.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने IPS अफसर, देखें लिस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles