Advertisment
AccidentUncategorized

दिल दहलाने वाली घटनाः ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, दो घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत हो गई और दो घायल है। तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा गया। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। ट्रैक्टर 18 साल का धर्मेंद्र ठाकुर चला रहा था।

मृतकों में 1- धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 साल। 2- देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 साल। 3- राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 साल। 4- अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 साल और 5- लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 साल शामिल है। घायलों में 1- दलपत पिता निरंजन गौड़ उम्र 12 साल और 2- विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 साल शामिल है। सभी एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपए और घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति की है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बच्ची की डूबने से मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles