Advertisment
कवर्धाAccidentछत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन के दौरान मिला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। कबीरधाम जिले में दुखद घटना घटी है. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. देर शाम जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला दशरंगपुर चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, दशरंगपुर गांव में गुरुवार की शाम दो बच्चे तालाब नहाने गए थे. इस दौरान अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तभी पास के तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार उम्र करीब 12 वर्ष है.

इसे भी पढ़ें:  14 साल के मासूम की नदी किनारे मिली लाश, परिजन सदमें में

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles