Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024अन्य खबरेंबीजेपीराजनीति

‘अनुपमा’ ने किया BJP ज्वाइन, रुपाली गांगुली एक्टिंग के बाद अब पॉलिटिक्स में जमाएंगी अपनी धाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

टीवी शो ‘अनुपमा’ ने रुपाली गांगुली को इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बना दिया है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में छाई हुई हैं। 2020 में, कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए इस शो ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले और ‘सबसे ज्यादा देखा गया’ और अब ये दर्शकों का ‘सबसे चहेता’ शो बन गया। इस शो की वजह से रुपाली गांगुली हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस वक्त उनके चर्चा में आने की वजह है उनका राजनीति में आना। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने रुपाली गांगुली ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा से पहले कांग्रेस बागियों की हो सकती है घर-वापसी

BJP में शामिल हुईं रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ने आज बुधवार को भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। एक्ट्रेस विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- ‘मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है।’

जब ‘अनुपमा’ ने की थी पीएम से मुलाकात

इस साल की शुरुआत में, रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अपने ‘फैन गर्ल’ पल को साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ”मैं उस दिन को अपने मन में याद करना और उसके बारे में उत्साह महसूस करना बंद नहीं करूंगी! यह वह दिन था जब मेरा सपना सच हुआ… वह हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी @नरेंद्र मोदी से मिलने का। यह वास्तव में एक प्रशंसक लड़की का क्षण था! 14 वर्षों तक मैंने संभवतः इतने बड़े मंच पर उनके साथ मंच साझा करने का जो समय और अधिक समय प्राप्त किया है, उसे प्रदर्शित किया है, जिसे उन्होंने उल्लेखनीय डिजिटल सामग्री रचनाकारों के लिए बनाया है, जो न केवल भविष्य में सबसे अधिक प्रतिष्ठित होगा, बल्कि एक पुरस्कार भी होगा जो इसका समर्थन करता है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, मोदीजी का डिजिटल रूप से वैश्विक भारत का दृष्टिकोण।

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में पकड़ी गई नागपुर की लेडी डॉन चंदा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles