Advertisment
जरूरत की खबरशुभ मुहूर्त

आज के बाद दो महीने शादी का मुहूर्त नहीं, गुरु-शुक्र अस्त रहने से अक्षय तृतीया पर भी मुहूर्त नहीं; 9 जुलाई से शुरू होंगी शादियां

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आज यानी 30 अप्रैल को आखिरी विवाह मुहूर्त है। इसके बाद 2 महीने के लिए शादियां रुक जाएंगी, क्योंकि गुरु और शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। इस वजह से अक्षय तृतीया पर भी शादी का मुहूर्त नहीं है। अब 30 अप्रैल के बाद शादी के लिए अगला मुहूर्त 9 जुलाई को रहेगा।

इस साल गुरु और शुक्र के अस्त रहने से अक्षय तृतीया (10 मई) पर भी शादियों का मुहूर्त नहीं है, जबकि इस पर्व को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। अबूझ का मतलब है कि बिना मुहूर्त निकाले भी इस दिन शादी कर सकते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इससे पहले 2016 में शुक्र अस्त होने से अक्षय तृतीया पर शादी का मुहूर्त नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  इस देश में पाकिस्तानी भिखारियों की बाढ़; फटकार के बाद पाकिस्तान ने भिखारियों को रोकने लिए उठाया कदम

गुरु 5 जून तक और शुक्र 27 जून तक अस्त रहेगा
गुरु 8 मई से 5 जून तक अस्त रहेगा। वहीं, शुक्र 4 मई से 27 जून तक अस्त होगा। इस कारण मई और जून में शादी सहित किसी भी मांगलिक काम के लिए मुहूर्त नहीं होंगे। दोनों ग्रह के उदय होने के बाद 9 जुलाई से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles