Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप केस में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महादेव बेटिंग एप  केस मामले में इस वक्त की बड़ी कार्रवाई मुंबई पुलिस  ने की है। महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया  है। एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई से ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:  महिला आयोग में हंगामा: सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जन सुनवाई का किया बहिष्कार

एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।

कौन हैं साहिल खान?

एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए. साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने Milena से शादी कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  अपने ही खेत के ट्यूबवेल हाउस में मिली युवक की लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles