Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजारसुसाइड

शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने लगा ली फांसी:बलौदाबाजार में पंखे से लटकी थी लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार जिले में शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दूल्हे यानी अपने पति को मैसेज कर घर पहुंचने की बात कही। रात में उसे फोन भी की, लेकिन वो सो गया था, इसलिए कॉल उठा नहीं पाया। पति ने कहा कि, आखिर वो क्या बताना चाहती थी यह बात जिंदगी भर मेरे मन में सवाल बनकर रहेगा।

दरअसल, फुंडरडीह के सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव (25) और अजय ध्रुव (24) निवासी ग्राम लावर की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। पिता ने अपनी बेटी को बहुत अरमान से डोली में बिदा किया। पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशी में डूबा था।

सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव और अजय ध्रुव की शादी 22 अप्रैल को हुई थी।
सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव और अजय ध्रुव की शादी 22 अप्रैल को हुई थी।

पंखे से लटककर दी जान

23 अप्रैल को मायके वाले बेटी की चौथिया कराकर वापस फुंडरडीह ले गए। घर पर रुके सभी मेहमानों की पार्टी चल रही थी। इसी बीच 24 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे तनुजा ने कमरे के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। जब किसी काम से उसका बड़ा भाई कमरे में गया, तब उसने देखा कि बहन ने गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में हिंदू नववर्ष की धूम...भगवामय हुआ शहर, नंदी पर सवार होकर निकले शिव-पार्वती, जय श्रीराम के लगे जयकारे

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

भाई ने जोर से चिल्लाते हुए परिजनों को आवाज लगाई। उसे फांसी से नीचे उतारकर प्राइवेट वाहन से पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉ. बीएस ध्रुव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, नवविवाहित की मायके में मौत की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में शव का निरीक्षण कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

बहन की चौथिया लेने जा रहा था, तभी आई दुल्हन की मौत की खबर

बताया जा रहा है कि, अजय और उसकी बहन की शादी एक ही दिन पहले हुई थी। इसलिए बुधवार को वो अपनी बहन की चौथिया लेने जा रहा था। उसी दौरान उसे ससुराल की तरफ से फोन पर पत्नी की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद अजय अपने पिता के साथ पलारी अस्पताल पहुंचा।

मामले की जांच करती पुलिस।
मामले की जांच करती पुलिस।

दुल्हन की मौत बनी रहस्य

इसे भी पढ़ें:  आरक्षक भर्ती: गृह मंत्री विजय शर्मा और एडीजी कल्लूरी सुनेंगे अभ्यर्थियों की शिकायत, सुनवाई के लिए तय की तारीख

परिजन और पुलिस को फिलहाल दुल्हन की आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल रहा है। घटना स्थल सुहेला थाना होने से पलारी पुलिस मर्ग कायम कर पूरी डायरी जांच के लिए सुहेला भेजेगी। जिसके बाद आगे की जांच सुहेला पुलिस करेगी।

बेटी की डोली के बाद पिता उठाएंगे अर्थी

बेटी तनुजा को डोली में पिता ने एक दिन पहले ही विदा किया था। अब उसी बेटी की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई देंगे। पीएम देर शाम होने से बेटी की अंतिम संस्कार उसके मायके में ही करने का फैसला पिता और दूल्हे ने किया है। जिसके बाद दुल्हन की शव लेकर परिजन गांव निकल गए हैं।

परिवार के साथ दूल्हा-दुल्हन।
परिवार के साथ दूल्हा-दुल्हन।

फांसी लगाकर की आत्महत्या – तहसीलदार

इसे भी पढ़ें:  हीट वेव का कहर: भीषण गर्मी ने ली ट्रक चालकों की जान

इस मामले में तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने बताया कि शादी दो दिन ही उसकी पहले हुई थी। जिसे सामाजिक रिवाज से चौथिया, विदाई कराकर उसके मायके वाले लेकर आए थे। जहां उसने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। परिजनों के बयान लिए गए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles