Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पीएम मोदी के आर्मी पोस्टर पर रायपुर में विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर अनदेखी का लगाया आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: रायपुर में पीएम मोदी का एक पोस्टर लगा हुआ है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है. पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्मी की वर्दी पहने हुए हैं और उसके साथ कुछ आर्मी के जवानों की फोटो भी है. साथ ही पोस्टर में तिरंगा झंडा भी लगाया गया है. पोस्टर में लिखा है, “सीमाएं हुई सुरक्षित, आतंकी हुए लाचार, इसलिए चुनेंगे मोदी सरकार.” अब इस पोस्टर का लगातार कांग्रेस विरोध कर रही है.

मामले में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि, “नरेंद्र मोदी के पास पिछले 10 साल में बताने के लिए कुछ नहीं है. ना रोजगार मिला, ना 15 लाख और नहीं महंगाई कम हुई. इन मामलों में मोदी सरकार पूरी तरह से फेल रही है, इसलिए यह हमारे इष्ट देव, हमारी भावनाओं और सैनिकों के नाम पर वोट मांगते हैं, इसी से भाजपा की नाकामी सामने आती है. नरेंद्र मोदी ने जो सेना के जवान की वर्दी पहनकर अपना विज्ञापन किया है, इनको बताना चाहिए कि सेना के जवान जब दाल रोटी की मांग करते हैं, तो उसके लिए पैसे क्यों नहीं देते हैं. देश की सेना के जवानों की भर्ती के लिए 10 सालों में क्या काम किया है? जिसमें परमानेंट भर्ती होती थी, उससे भी खत्म कर अग्निवीर बनाया गया है. युवाओं को ट्रेनिंग के बाद रिटायरमेंट दे दिया जाता है. सेना के जवान लगातार कई सुविधाओं की मांग करते आ रहे हैं. उनके कई मुद्दे हैं, आज तक उस पर मोदी सरकार ने काम नहीं किया. सेना को मजबूत करने में जो 10 वर्ष में काम होना था, वह नहीं हुआ.”

इसे भी पढ़ें:  बिना ऑक्सीजन बच्ची को किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

वहीं, इस मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले वाले ने कहा है कि, “हमें इस तरह की शिकायत अभी तक नहीं मिली है. इस पर हम संज्ञान लेंगे.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles