Advertisment
आम आदमी पार्टीक्राइमनई दिल्लीशराब नीति केस

रची जा रही केजरीवाल की हत्या की साजिश, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तिहाड़ जेल केंद्र सरकार के अधीन है। वहां का प्रशासन कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है। कल तक कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट हैं और अब एम्स को चिट्ठी लिखकर डायबिटोलॉजिस्ट की मांग की है. जेल में केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि उन्हें शुगर होने के बावजूद इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी देख रही है कि कैसे केंद्र सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रच सकती है। तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हमें एक डायबिटोलॉजिस्ट (मधुमेह रोग के विशेषज्ञ) की जरूरत है। इसने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। वे (तिहाड़ जेल प्रशासन) कल तक कह रहे थे कि हमारे पास स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं, इंसुलिन भी उपलब्ध है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें:  बारात निकलने से पहले दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेमिका की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘जेल में एक सामान्य डॉक्टर मौजूद है। मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे नियुक्त किए गए हैं, उनकी सिफारिशों पर ये सभी हेरफेर किए जा रहे हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को इंसुलिन से वंचित रखा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल का पक्ष है कि उन्हें 20 साल से डायबिटीज है और गत 12 वर्षों से इंसुलिन पर हैं। वह रोज 50 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इंसुलिन से ही उनकी डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है। उन्हें जेल में इसकी जरूरत है, लेकिन इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इंसुलिन नहीं दे सकते तो मेरे डॉक्टर से वीडियो कॉल पर कंसल्टेशन की इजाजत दीजिए. लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इससे भी इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  शराब पीने के लिए मां से मांग रहा था पैसा, नहीं देने पर बेटे ने फावड़े के बेंत से पीटा, हुई मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles