Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कोंडागांवछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा-बीजापुरबस्तर

कोंडागांव में पोलिंग बूथ के लिए 296 मतदान दल रवाना

बस्तर लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान, 2 दल हेलीकॉप्टर ​​​​​​​से भेजे गए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव में लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के मतदान के लिए 296 मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने हरी झंडी दिखाई। बता दें 2 मतदान दलों को बुधवार को ही हेलीकॉप्टर द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है।

बस्तर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के कोंडागांव विधानसभा और नारायणपुर (आंशिक) विधानसभा क्षेत्र के 298 मतदान केन्द्रों में 19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। गुरुवार को मतदान दलों को शासकीय शहीद गुण्डाधुर महाविद्यालय से मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बसों और वाहनों में जाकर मतदान दलों से चर्चा की और सफलतापूर्वक मतदान कार्य के संपादन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  सराफा कारोबारी ही निकला लुटेरा: क्रिकेट सट्टा में बड़ी रकम हारने के बाद रची थी झूठी कहानी

डाकमत पत्र द्वारा किया गया मतदान

निर्वाचन कार्यों के लगे आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके तहत मतदान सामग्री वितरण केंद्र में भी डाकमत पत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान की गयी। यहां डाक मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन कर चुके निर्वाचन के दौरान अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों ने मतदान किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles