Advertisment
Accidentक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में 2 युवकों की मौत

कवरेज करने गए पत्रकारों से कर्मचारियों ने की मारपीट, मोबाइल और कैमरा छीना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के जीई रोड स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है। टैंक की सफाई के लिए दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था। शुरुआती जांच में गटर की सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस से मौत की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गटर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में भाभी पर तलवार से हमला

खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने कवरेज शुरू की तो अशोका बिरियानी का प्रबंधन सवालों से बौखला गया। इस दौरान पत्रकारों से मारपीट की गई। निजी चैनल के कैमरामैन का कैमरा भी तोड़ दिया गया।

कवरेज के दौरान अशोका बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने पत्रकारों से मारपीट की।
कवरेज के दौरान अशोका बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने पत्रकारों से मारपीट की।
डेविड साहू (19) धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था।
डेविड साहू (19) धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था।

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

कर्मचारियों ने फौरन डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों सफाई कर्मचारियों को तेलीबांधा के निजी हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नीलकुमार पटेल (30) जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था।
नीलकुमार पटेल (30) जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था।

गांव से काम करने आए थे दोनों

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में करीब 32 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं, अब लाभार्थियों को पुनः सत्यापन पर राशन मिलेगा

पुलिस ने बताया कि मृतक कर्मचारियों में से एक डेविड साहू (19) धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था। नीलकुमार पटेल (30) जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था। दोनों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles