Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

मंत्री लखन बोले-35 किलो राशन की सुविधा अभी भी जारी

कोरबा में कहा- कांग्रेस बरगलाने की कोशिश कर रही, जनता इसे समझ रही

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकार के अंतर्गत लोगों को 35 किलो राशन की सुविधा अभी भी जारी है। इसमें कोई कटौती नहीं की। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है, उस पर प्राथमिकता के साथ अमल होगा।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस कई प्रकार से बरगलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इसे समझ रही है।

मोदी के नेतृत्व में भारत विकास करेगा

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा के सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए अपना संकल्प पत्र चुनाव के लिए जारी किया है। पूर्व की घोषणा के अलावा इसमें नए बिंदु शामिल किए गए हैं। इसके अंतर्गत बेहतर काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकास करेगा।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला

लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में 36 घोषणाएं जारी की थी, उस पर क्या कुछ हुआ, सभी को पता है। इसलिए कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला है।

अपनी राखड़ का परिवहन हवाई मार्ग से करें

कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंत्री देवांगन ने बताया कि प्रबंधन को 2 लेन वाली सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद अगर इस दिशा में काम नहीं होता है तो वह अपनी राखड़ का परिवहन हवाई मार्ग से करें या कहीं और से यह उनका विषय है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से बही सड़क-पुलिया : जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, हाईवे पर आवाजाही ठप, स्कूली बच्चे भी बीच मार्ग में फंसे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये लोग रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, भाजपा नेता अशोक चावलानी, गोपाल मोदी और जोगेश लांबा उपस्थित थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles