Advertisment
 बिलासपुरकांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

बिलासपुर की पूर्व महापौर वानी राव का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

कहा- पार्टी में नहीं किया जाता महिलाओं का सम्मान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। बिलासपुर की पूर्व महापौर वानी राव ने कांग्रेस पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी में नारियों का सम्मान किया जाता है. जो नारी का सम्मान नहीं कर सकता, वो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकता.

वानी राव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं कांग्रेस में महापौर के पद में थी, और वहां से मैं भाजपा में आई. कांग्रेस में कहीं ना कहीं मुझे अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ा. पिछले कई साल से वहां घुटन महसूस कर रहे थे. जो माहौल छत्तीसगढ़ का होना था, वो पूरी तरीक़े से तबाह हो गया था. कांग्रेस में हमें ऊपर से सिर्फ़ यही कहा जाता था कि छत्तीसगढ़िया हित की बात कहीं नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें:  स्वामी आत्मानंद गंगालूर की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म

महिलाओं का तो कोई भी योजनाओं के माध्यम से सम्मान नहीं हुआ. पिक एंड चूस हुआ, जिसमें कुछ लोगों को लाभ मिला होगा. जो स्व-सहायता समूहों से रेडी-टू-ईट छीन सकते हैं, वो महिलाओं के बारे में क्या सोचेंगे. महिलाओं के उत्पादों को बाजार देने की बात हो रही थी. सी मार्ट में देखिए ना, क्या मिल रहे है रेट्स, और उसमे बिचौलिये जिस तरीक़े से हावी थे. समूहों से जाकर बात करने पर पता चलता है कि महिलाएं जहां की तहां हैं. डायरेक्ट कैश ट्रांसफ़र की बात की गई, लेकिन क्यों नहीं किया गया.

कई महिलाओं ने ‘जन धन’ पर काम किया, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले. छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों के हित के नाम पर क्रिमिनल सिंडिकेट काम कर रहा था. हर जिले में कर रहा था, उस ग्रुप ने सभी के दिल को बुरी तरह आहत पहुंचाई. इस सब बातों पर सोचकर मैंने फैसला लिया. प्रदेश में इतने अपराध हुए कोई भी सुनवाई नहीं हुई. कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में देश में पांचवें नम्बर पर था. एक भी जिला बता दीजिए, जिसमें महिलाओं के लिए स्पेशल सेल बना हो.

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर में खुला पासपोर्ट कार्यालय, अब नहीं लगाना होगा रायपुर का चक्कर…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles