Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 2 घंटे बत्ती रही गुल

DSPM पावर-प्लांट में 2 यूनिट हुई थी ट्रिप; कामकाज रहा ठप, परेशान होते रहे लोग

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में शुक्रवार दोपहर पावर सप्लाई ठप हो गई। जिलों में बिजली सप्लाई करीब 2 घंटे तक बाधित रही। ​​​​​​कोरबा स्थित 500 मेगावाट DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण ऐसा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा में इसका पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2.45 बजे अचानक लाइट गुल हो गई। कोरबा में 2 घंटे, कोरिया, मनेंद्रगढ़ और सूरजपुर में 1-1 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं बिलासपुर-सरगुजा में ढाई घंटे पावर कट था। इससे कामकाज प्रभावित तो हुआ है, लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे।

DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण शुक्रवार को 2 घंटे तक 5 जिलों में बिजली गुल रही।
DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण शुक्रवार को 2 घंटे तक 5 जिलों में बिजली गुल रही।

ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन में असर पड़ा

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में लाड़ला भाई योजना का ऐलान:12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार देगी शिंदे सरकार

बिजली उत्पादन कंपनी DSPM के अधिकारी डॉ. श्यामा प्रसाद के मुताबिक, प्लांट में तकनीकी खराबी आने से 250-250 मेगावाट की 2 यूनिट ट्रिप हो गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन पर असर पड़ा और जर्क लगने से 132 केवी लाइन भी बंद हो गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रही।

प्लांट से 220 केवी लाइन निकली है, जिससे छुरी स्थित सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति होती है। वहां से 132 केवी में परिवर्तित कर अन्य स्थानों पर सप्लाई की जाती है।

कोरबा DSPM पावर प्लांट में खराबी।
कोरबा DSPM पावर प्लांट में खराबी।

ग्रामीण इलाकों में 2 घंटे रही बिजली गुल

बिलासपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब 2 घंटे तक बिजली नहीं थी। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और ईई जांगड़े ने बताया कि कोरबा से पावर कट होने के कारण यह स्थिति बनी। हालांकि, शहरी क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जबकि, ग्रामीण इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही।

बिजली कंपनी में आई खराबी
बिजली कंपनी में आई खराबी

2 से 3 घंटे के अंदर लाइन दोबारा चालू की गई

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की ट्रेन में महिला से हुई दोस्ती, काम देने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

शुक्रवार को माता कर्मी जयंती की छुट्टी होने की वजह से संयंत्र में उपस्थिति कम थी। संयंत्र ट्रिप होने की जानकारी मिलते ही संयंत्र के कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेव समेत अन्य आला अफसर पहुंचे। सुधार कार्य में जुटे और करीब 2 से 3 घंटे के अंदर लाइन दोबारा चालू की गई।

विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री नगर संभाग नेहरु पटेल ने बताया कि उत्पादन कंपनी की तरफ से फॉल्ट आया है, जिसे सुधार लिया गया है। विद्युत उत्पादन कंपनी की यूनिट ट्रिप हुई थीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles