Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनांदगांवराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

चरणदास बोले- मोदी का मूड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान; मंच से कहा-नवीन जिंदल को मारने चाहिए जूते

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने PM मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान दिया है। महंत ने कहा कि, हमें नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। वहीं जिंदल के लिए कहा कि ऐसे लोगों को जूते मारने चाहिए।

राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा में महंत ने कहा कि, एक संरक्षक चाहिए, अच्छा लाठी धर कर मारने वाला। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई लाठी धर कर खड़ा हो सकता है तो तुम्हारे सांसद (भूपेश बघेल) है। बाकी लोग सीधे-साधे हैं।उन्होंने कहा कि, हमें लाठी धरने वाला आदमी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: खेत में काम कर रहे दो युवतियों की मौत, मोबाईल भी ब्लास्ट

इन लोगों ने छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे महंत ने कहा कि, नवीन जिंदल ने रायगढ़ और पूरी खदानों को लूट लिया। इन लोगों ने हम छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की है। हमने ही इन्हें सिर पर चढ़ाकर रखा था। हमें कहने में शर्म नहीं है, कि ऐसे लोगों को तो हमें जूते मारने चाहिए।

नामांकन के दौरान भूपेश बघेल और चरणदास महंत।
नामांकन के दौरान भूपेश बघेल और चरणदास महंत।

भाजपा ज्वाइन कर रहे लोगों पर भी साधा निशाना

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, अगली बार भूपेश बघेल या कोई और सीएम बनेंगे, तो जो कांग्रेस छोड़े हैं, उनको दोबारा नहीं लेना है। ना हमें पैसे से मतलब है और ना कौड़ी से मतलब है। कांग्रेस से जिसे पा रही है, बीजेपी उसे लेकर जा रही है। पता नहीं क्या हो गया है। हम बड़े-बड़े आदमियों को बेवकूफ बनते देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब ये एप्प करेगा आकाशीय बिजली से अलर्ट, एंड्रॉइड मोबाईल पर आप भी आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड

भूपेश-मंत्रियों और हमारी वजह से हुई हार

वहीं मीडिया से बातचीत में महंत ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, हमारे मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और मुझसे हुई गलतियां के कारण ही हमारी सरकार की हार हुई है। जितने काम भूपेश सरकार ने किया है, उतना काम बीजेपी भी नहीं कर पाई है। न ही कर पाएगी।

होटल में बैठकर उगाही कर रहे मंत्री

महंत ने कहा कि डिप्टी सीएम अरुण साव को अभी दो महीने हुए हैं, वो कितने समय तक रह पाते या चला पाते, वो कुछ दिनों में पता चलेगा। अभी लोकसभा चुनाव है, इसलिए सब चुप हैं। आरोप लगाया कि, होटल में बैठकर मंत्री लोग उगाही कर रहे हैं। ये मुझे नहीं कहना चाहिए, लेकिन कह रहा हूं। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का ट्रांसफर:मनरेगा के आयुक्त बने रजत बसंल; अजय सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles